Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया

शहर के रामदहिनपुरम में चोरों ने खंगाला मां का क्रियाक्रम करने गए डाक्टर का घर

-शहर में भीषण चोरी
-खाली मकान को टारगेट कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
-लाखों का गहना और सामान गायब, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : कोतवाली थाना क्षेत्र के रामदहिनपुरम कालोनी में डा पीपी पाण्डेय घर पर चोरों ने हाथ साफ किया। घर को खाली जान चोरों ने विधिवत घर को खंगाल दिया। रविवार की देर शाम आने के बाद डाक्टर को चोरी का पता चला।

जानकारी के अनुसार डॉ पीपी पाण्डेय का रामदहिनपुरम में आवास है। इनके एक भाई मुगलसराय में रहते हैं। वहीं पर उनकी माता जी का निधन हो गया। सूचना मिलने पर डॉ पाण्डेय परिवार सहित मुगलसराय चले गये। दाह संस्कार के पश्चात वे क्रियाक्रम के लिए पैतृक गांव लक्ष्मण छपरा चले गये।

रविवार की रात लौटे और घर के मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गये तो होश उड़ गये। कमरे का दरवाजा, अटैची वह बक्सा के ताले टूटे हुए हैं। उसमें का सामान इधर इधर उधर बिखरा पड़ा था। उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और कार्रवाई में जुट गई। बताया जाता है कि चोरों ने आभूषण, कीमती कपड़े व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। कॉलोनी में इस तरह की भीषण चोरी से आसपास के लोगों में भय व्याप्त है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking