Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पत्नी बच्चों की निर्मम हत्या कर फांसी पर झूला शख्स

-हृदय विदारक घटना

-बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव में घटित हुई घटना

लालबाबू पांडेय

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव रविवार की देर रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई। एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या करने के बाद खुद फांसी पर झूल गया। एक ही परिवार के चार लोगो के शव मिलने से हड़कंप मच गया। 

देवडीह गांव के एक ही परिवार के चार लोगों के शव बगीचे में बरामद हुआ। जिनमें एक महिला समेत दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। जबकि एक व्यक्ति का शव वहीं पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला। सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में देवडीह निवासी श्रवण राम पुत्र मोहन राम ने अपनी पत्नी शशिकला देवी पुत्र सूर्या राव व दुधमुंहे बच्चे मिट्ठू चार माह की धारदार हथियार से घर के पास स्थित आम के बगीचे में हत्या हत्या कर शव को वहीं फेंक दिया। इसके बाद पास में ही एक पेड़ पर चढ़कर रस्सी से फांसी लगा ली। इस संबंध में मृतका के मायके से पुलिस को फोन आया कि उनकी पुत्री के साथ उसके पति द्वारा मारपीट की गयी है। इसके बाद से उसका पता नही चल रहा है।

सूचना पाकर पहुची ने घर जाकर जांच की तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस लौट गयी। घटना में मृतक के मायके वालों ने फिर पुलिस को शिकायत की तो थाने की फोर्स मौके पर पहुंचीं जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मामले में आनन फानन में फोरेंसिक टीम व काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पंहुच गए। घटनास्थल पर मृतक श्रवण की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें उसके द्वारा इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने तत्काल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking