अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन कलेक्ट्रेट में बैठा धरने पर

-राजनीतिक मामला

-सभी ने एक स्वर से मोदी सरकार को 24 में उखाड़ फेंकने का किया दावा

-राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय मांगपत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा

-विद्यालय संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल और मो. रिजवी भी रहे शामिल

शशिकांत ओझा

बलिया : लोकसभा व राज्यसभा से निलंबित किए गए 141 सांसदों के समर्थन में शुक्रवार को सपा की अगुवाई में इंडिया गठबंधन ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने अपनी बात रखने के क्रम में भाजपा की मोदी सरकार को खूब सुनाया और 24 लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेकने का दावा किया। अंत में सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन जिलाधिकारी की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट के लिया।

जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, वामदल सहित इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने सपा की अगुवाई में धरना दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का इस बाबत निर्देश था। सभी वक्ताओं ने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को समाप्त करने पर अमादा है।

संसद (लोकसभा राज्यसभा) से निलंबित 141 सांसदों का मामला इसका स्पष्ट उदाहरण है। सभी वक्ताओं ने भाजपा की मोदी सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई। सभी ने कहा कि इंडिया गठबंधन 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेकेगा।

धरना सभा को विधायक संग्राम सिंह यादव, विधायक जय प्रकाश अंचल, विधायक मो. रिजवी, पूर्व विधायक याम इकबाल सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, डा. शोएबुल इस्लाम, कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, बृजेश सिंह गाट, उषा सिंह, अजय कुमार सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया।

अंत में सभी ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पूरा कलेक्ट्रेट प्रदर्शनकारियों से भरा पड़ा था।