Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रेडक्रास सोसाइटी का संचारी रोगों के प्रति जागरुकता अभियान

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : इंडियन रेडक्रास सोसाइटी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचारी रोग जन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम गुरुवार को शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय नगवां के सभागार में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजयपति द्विवेदी, एसीएमओ डॉ आनंद कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ राजेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  मुख्य अतिथि डॉक्टर विजय पति द्विवेदी ने कहा कि संचारी रोगों को हराने का अचूक उपाय जन जागरूकता है।

उन्होंने कहा कि हमारी चिकित्सा व्यवस्था ने सदियों से पूरे विश्व का मार्ग दर्शन किया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद कुमार ने संचारी एवं क्षय रोगों से  बचाव के उपाय को विस्तार  से बताया। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने डेंगू , मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, दिमागी बुखार आदि के कारण, लक्षण, जांच एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी बुखार की स्थिति में तत्काल नजदीक स्वास्थ्य केंद्र जाकर समय से अपना जांच व उपचार करायें। 

जिला शिकायत नोडल अधिकारी अनुपम सिंह ने उपस्थित लोगों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से बताया। जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय ने रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।  इस अवसर पर महाविद्यालय की बच्चियों में सेनेटरी पैड्स के वितरण के साथ पात्र लाभार्थियों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से उप सभापति विजय कुमार शर्मा, डॉ पंकज ओझा, दीपक झा, इसरार खां, शिवेंद्र दुबे, अमित सिंह, बी पी एम दुबहड़ शशी सिंह, धनंजय सिंह, विवेक सिंह, रोहित गुप्ता, जितेन्द्र कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ. चंडी प्रसाद एवं नितेश पाठक ने संयुक्त रूप से किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking