Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

जैविक खाद से खेती करने के लिए ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने किया जागरुक

-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पहल

-बैरिया तहसील के श्रीकांतपु उर्फ नारायणगढ़ गांव में हुआ दिव्य आयोजन

-आजादी के अमृत महोत्सव पर हुआ भारत की पहचान, आत्मनिर्भर किसान कार्यक्रम

शशिकांत ओझा

बलिया : ग्राम पंचायत श्रीकांतपुर उर्फ नारायणगढ़ में आजादी के अमृतमहोत्सव के तहत  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विशवविद्यालय शाखा बैरिया द्वारा स्वर्णिम भारत की पहचान, आत्मनिर्भर किसान कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के अनेक किसानों को जैविक खाद से खेती करने के लिए जागरुक किया गया।

ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी पुष्पा दीदी ने उपस्थित किसानों को गोबर के खाद व जैविक खाद से खेती करने के अनेक फायदे बताया जिससे समस्त किसान स्वस्थ व समृद्ध बनकर स्वर्णिम भारत का निर्माण कर आत्मनिर्भर किसान बन सकता है। साथ ही साथ पुष्पा दीदी ने ब्यसन मुक्ति के भी अनेक उपाय बताते हुए किसानों से कहा कि ब्यसन करने से घर, परिवार व समाज में कितना नुकसान है व नशा करने से युवाओं का कैसे जीवन बिगड़ रहा है। इसलिए जरुरी है सभी युवा भाई बहन के साथ आप सभी किसान भाई भी अपनी दिनचर्या में राजयोग मेडिटेशन जरुर शामिल करें। वही राजयोगिनी समता दीदी ने उस्थित किसानों व अतिथियों को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाते हुए राजयोग मेडिटेशन के द्वारा खेती की उपज बढ़ाना घरों में सुख समृद्धि शांति के अनेकों बिधि बताई गई। राजयोगी अजय भाई ने भी सभी किसानों को आत्म परिचय बतलाते हुए रासायनिक खाद से जनजीवन को कितना नुकसान तथा जैविक खाद से कितना फायदा को विस्तार से बतलाया तो रामाधार भाई जी ने परमपिता परमात्मा को कैसे पहचाने व कैसे अपने जीवन को राजयोग के द्वारा सफल बनाए। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण यादव , बसन्त यादव प्रधान बैजनाथ छपरा , अखिलेश यादव प्रधान चक गिरिधर , पप्पू बर्मा प्रधान करमानपुर , प्रधान शंकर दयाल यादव , के साथ किसान भोलानाथ बर्मा ,कृपा शंकर बर्मा,पप्पू सिंह, बिरेन्द्र सह, चुनमुन साह, मदन यादव, शिवजी गिरी, भृगु यादव, लछुमन बर्मा सहित दर्जनों किसान व गांव की अनेक मताए तथा कई ब्रह्माकुमारी की भाई बहने मौजूद रही, कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार यादव प्रधान ग्राम पंचायत श्रीकांतपुर ने किया व संचालन भरत यादव ने किया। कार्यक्रम के अंत में  आयोजक बीके प्रेमनाथ बर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों व किसान भाइयों का आभार प्रकट किया।

राजयोग (मेडिटेशन) करने पर भी दिया जोर

राजयोगिनी पुष्पा दीदी और समता दीदी ने सभी किसान भाइयों से कहा की ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बैरिया में राजयोग मेडिटेशन रोज 7 बजे से 11  बजे तक व शाम 4 बजे से 7 बजे फ्री से सिखाया जाता है। आप सभी किसान भाई अधिक से अधिक संख्या बैरिया के ब्रह्माकुमारी सेंटर पर आए और राजयोग सीख अपने अंदर की ताकत और क्षमता जाने। मेडिटेशन ही आत्मा की दवा है और आत्मा के बिना हमारा शरीर निष्क्रिय हो जाता है। आत्मा ही आपको परमात्मा से मिला सकती है कारण यह परमात्मा का भी अंश है।

अंगवस्त्रम और ईश्वरीय सौगात से किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बैरिया की राजयोगिनी पुष्पा दीदी व समता दीदी द्वारा कई ग्राम सभा के प्रधान व सम्भ्रांत लोगों को अंगवस्त्रम तथा ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों व राजयोगिनी पुष्पा दीदी व समता दीदी के द्वारा दीप प्रज्वलित करके  किया गया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking