
-यूपीएससी में सफलता पर
-विद्यालय के प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद ने विद्यालय परिवार सहित किया अभिनंदन
-समारोह में चेयरमैन अमरजीत सिंह पूर्व चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी की भी मौजूदगी

शशिकांत ओझा
बलिया : यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले जिले के होनहारों में शामिल आदित्य कृष्ण तिवारी का अभिनंदन गुरुवार को जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव मानपुर में किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद आदित्य कृष्ण तिवारी को जमुना राम विद्यालय परिसर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी एवं अरुण तिवारी सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी को भी अंगवस्त्रम एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने आदित्य का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी विद्यालय परिसर में उपस्थित रहे और आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक ई तुषार नंद ने सभी का आभार जताया।







