Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट : जमुना राम मेमोरियल के छात्रों ने लहराया परचम 

शशिकांत ओझा

बलिया : जमुना राम मेमोरियल स्कूल (मानपुर) चितबड़ागांव के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई के जारी परीक्षा में एकबार फिर अपना लोहा मनवाया है। कक्षा 10वीं की रियांजलि सिंह 95% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। वहीं 12वीं के हर्षित मिश्रा ने 94.2% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहे । 

शैक्षणिक रिजल्ट का सबसे मुख्य आकर्षण हर्षित मिश्रा द्वारा अंग्रेजी विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करना रहा जो की हिंदी भाषी क्षेत्र के लिए एक ही बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि कहीं जा सकती है। श्वेता सिंह ने रसायन विज्ञान में 97% अंक प्राप्त कर अपने मेधा को साबित किया। कक्षा 12वीं के मैथ ग्रुप के शुभम तिवारी, श्वेता सिंह एवं शाकिब अहमद ने 85% से अधिक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। बायो ग्रुप की निशा एवं कृति ने क्रमशः 86 एवं 82% अंक प्राप्त कर अपनी मेधा को साबित किया।

कक्षा दसवीं की अंशिका सिंह एवं साक्षी गुप्ता ने क्रमशः 92 और 90% अंक पाकर विद्यालय के गौरव में एक और सितारा बुलंद किया, वहीं आकांक्षा गुप्ता ने 91.4%, राहुल पांडेय ने 91.2%एवं सृष्टि पांडेय ने 91% अंक प्राप्त किया। वाणिज्य ग्रुप की निधि यादव ने 87.6% अंक पाकर अपने ग्रुप में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक (एमडी) तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अबरी बघेल द्वारा बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की गई।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking