
जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता
-खुटहन पुलिस ने खेतासराय, सरपतहां और स्वाट टीम को साथ ले पायी कामयाबी

बलिया : पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे पाताल लोक अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में खुटहन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष खुटहन राणा प्रताप यादव ने खेतासराय, सरपतहां पुलिस और स्वाट टीम का साथ अवैध हथियार की बड़ी खेप को पकड़ा है। पुलिस के हत्थे चार अभियुक्त भी चढ़े हैं। पुलिस को 20 तमंचा, तीन देशी रिवाल्वर और तमंचा बनाने का उपकरण भी बरामद हुआ है।


खुटहन थाना क्षेत्र के सेवई नाता के आगे अशरफगढ़ तिराहे के सामने दाहिनी तरफ निर्माणाधीन मकान में अवैध असलहे की फैक्ट्री को पकड़ा गया। पकड़े गए अभियुक्तों के साथ पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध असलहा और सामग्री बरामद की गई। पकड़े गए अभियुक्तों में प्रवीण कुमार पांडेय, निशांत सिंह, विवेक सिंह और शिवम सिंह शामिल हैं। पुलिस को सरपतहां थाना क्षेत्र में पांच म ई को लूट का 32 हजार रुपया भी बरामद हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम
राणा प्रताप यादव थानाध्यक्ष खुटहन, श्रीप्रकाश राय थानाध्यक्ष खेतासराय, संजय सिंह थानाध्यक्ष सरपतहां, आदेश त्यागी प्रभारी स्वाट, रामजन्म यादव प्रभारी सर्विलांस, रामभवन यादव एसआई खुटहन, संजय ओझा हेका खुटहन, शिवसमुझ यादव हेका खुटहन, रतनलाल गिरि कां खुटहन आदि शामिल रहे।