Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे प्रो. डा. संजीत गुप्त

-तीसरे वीसी विश्वविद्यालय के

-कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय का कार्यकाल 25 मार्च को ही हो गया था पूरा

शशिकांत ओझा

बलिया : शासन ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के नए कुलपति के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के समन्वयक व वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर डॉ संजीत कुमार गुप्त को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 

सनद रहे निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय का कार्यकाल 25 मार्च 2023 को ही समाप्त हो गया था, लेकिन नए कुलपति की नियुक्ति नहीं होने तक कार्यकाल विस्तार हुआ था और वह सेवाएं दे रहीं थीं। प्रोफेसर कल्पलता पांडेय का कार्यकाल अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया, लेकिन एक उत्तम प्रशासक, मातृत्व स्नेह, सकारात्मकता एवं दूरदर्शिता की प्रतिमूर्ति के रूप में उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।

प्रो. पांडेय के कुशल मार्गदर्शन और सानिध्य में विवि ने जमकर ख्याति बटोरी। उम्मीद है नए कुलपति प्रोफेसर डॉ संजीत कुमार गुप्त के मार्गदर्शन में भी जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया प्रगति के पथ पर ऐसे ही अग्रसर रहेगा। नियुक्त नए कुलपति राष्ट्रीय स्वयं सेवक गोरक्ष प्रांत के प्रांत कार्यवाहक रहे हैं। 

Advertisement

7489697916 for Ad Booking