Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जदयू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बने अवलेश कुमार सिंह

-संगठनात्मक तैनाती

-जदयू में ही प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे वरिष्ठ नेता

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश में मिशन 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में मनोयोग से जुटी बिहार की सत्तासीन जदयू ने वरिष्ठ नेता अवलेश कुमार सिंह को संगठनात्मक प्रोन्नति देकर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया है। श्री सिंह पूर्व में महासचिव पद की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे।

जदयू को प्रदेश में एक ऐसे नेता की तलाश थी जो पार्टी को लोकसभा चुनाव के लिए जातिगत और अन्य पहलुओं के हिसाब से तैयार कर सके। पार्टी हाईकमान को वरिष्ठ नेता अवलेश कुमार सिंह में यह सभी गुण दिखे और उन्हें पार्टी का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश संयोजक सत्येंद्र पटेल ने अवलेश सिंह को न ई जिम्मेदारी का पत्र सौंपा। पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता और संगठन में तालमेल बैठाने के साथ साथ पार्टी की नीतियों और विचारों को घर घर पहुंचाने का पूरा माद्दा अवलेश कुमार सिंह में है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking