
-टीडी कालेज व्यायामशाला में
-दो होराइजन स्कूल गड़वार के प्रधानाचार्य एस सिंह रहे आयोजन के मुख्य अतिथि
-जमुनाराम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव के एमडी तुषार नंद रहे विशिष्ट अतिथि

शशिकांत ओझा
बलिया : शोतोकान कराटे एसोसिएशन बलिया के तत्वावधान में 11वीं बीएसकेए जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के व्यामशाला में संपन्न हुआ। देर शाम तक चली प्रतियोगिता में कराटे खिलाड़ियों ने खूब अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि द होराइजन स्कूल गड़वार के प्रधानाचार्य एस सिंह और बतौर विशिष्ट अतिथि जमुनाराम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव के एमडी तुषार नंद ने दीप प्रज्वलित कर किया।


प्रतियोगिता मे द होराइजन स्कूल गड़वार, सनबीम स्कूल अगरसंडा, सेक्रेड हार्ट सहरापाली, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जीराबस्ती, हेरिटेज स्कूल जमुआ, डिफोडील स्कूल बसंतपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल, कराटे एकेडमी, प्रदीप कराटे एकेडमी, उड़ान कराटे एकेडमी, यूपी कराटे एकेडमी, अनिल कराटे एकेडमी रसड़ा आदि 16 विद्यालयों से कुल 380 खिलाड़ी प्रतिभाग किया।


एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. कुंवर अरुण सिंह “गामा” निदेशक सनबीम स्कूल अगरसंडा एवं संरक्षक प्रमोद जी सर्राफ नें सभी विजेताओं एवं खिलाड़ियों कों हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल में मुख्य रेफरी सिहान दिनेश भारद्वाज के साथ अनिल मौर्या, विक्रम गुप्ता, संतलाल, अजय पटेल, अंकित, अजय, सुमित पाठक, सुशांत गुप्ता, श्रवण कुमार, प्रभु प्रकाश, नीतीश शर्मा, सुमित प्रजापति, स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बलिया के सचिव सुमित झा, सुनील यादव, संजय चौरसिया, अनिल कुमार, प्रदीप सिंह सहित अन्य रेफरी उपस्थित रहे।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर, दयालानंद राय एवं एसएसकेएफ इंडिया के अध्यक्ष सिहान आशीष भारद्वाज डा .बृजेश सिंह, डा. जयप्रकाश सिंह, डा. सुनीता चौधरी, मोनिका पाल, पियूष श्रीवास्तव, पूर्व मेजर दिलीप भारद्वाज, छात्रनेता सूरज यादव, कृष्ण मोहन यादव रहे। अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन सचिव कमल यादव एवं बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के महासचिव एलबी रावत ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन सेंसई निक्की यादव, सुमित पाठक नें किया।



