Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण

-बलिया में सीएम तीन को!

-जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और विधायक केतकी सिंह भी रहीं मौजूद

-बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के मैरीटार गांव में आयोजित है महिला सम्मेलन

शशिकांत ओझा

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के मैरीटार गांव में तीन नवंबर को महिला सम्मेलन आयोजित है। संभावना प्रबल है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम के अतिथि होंगे। विजयदशमी के दिन ही भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. जिलाध्यक्ष के साथ निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक एस आनंद और विधायक केतकी सिंह भी मौजूद रहीं।

विधायक केतकी सिंह के गांव मैरीटार में तीन नवंबर को महिला सम्मेलन का आयोजन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रण है और उनके सहभाग की पूरी संभावना है। सीएम के संभावित आगमन को लेकर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, डीएम रवीन्द्र कुमार व एसपी एस आनन्द ने विधायक केतकी सिंह के साथ मैरीटार गांव स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया।

सुरहाताल के किनारे पंहुचे जिलाध्यक्ष, डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों ने सभास्थल का जायजा लेने के साथ ही आवागमन के रास्ते आदि को भी बारीकी से देखा। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि प्रबल संभावना है कि तीन नवम्बर को सीएम योगी आदित्यनाथ मैरीटार गांव में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना ही लक्ष्य है। प्रयास है कि जनपथ के सभी बूथों से महिलाएं सम्मेलन में सहभाग करें।

जनपद स्तर पर तैयारी मनोयोग से चल रही है। निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री छट्ठू राम, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा शंकर तिवारी, एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता, सीओ एसएन वैस, तहसीलदार निखिल शुक्ल, पूर्व प्रधान अरूण सिंह, पिण्टू सिंह, अभिजीत तिवारी, प्रतुल ओझा, दुर्गेश मिश्र, राजू दूबे, राजेश सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking