Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

-जनपद में प्रथम आगमन पर

-मंत्री दयाशंकर सिंह , पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, आनंद स्वरूप लखनऊ से जिले तक साथ लाए

-मंत्री दानिश आजाद अंसारी और विधायक केतकी सिंह ने कार्यालय पर किया इस्तकबाल

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव को प्रदेश नेतृत्व द्वारा बलिया की कमान दिए जाने के उपरांत मंगलवार को जनपद में प्रथम आममन हुआ। लखनऊ से बलिया प्रथम आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल माला ढोल नगाड़े से भव्य स्वागत किया। पार्टी के कुछ कद्दावर नेता लखनऊ से जिला तक संजय यादव को लेकर आए तो कुछ कद्दावर नेताओं ने जिला पार्टी कार्यालय पर पूरे मनोयोग से इस्तकबाल किया।

संजय यादव के काफिले के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला मौजूद रहे। श्री यादव लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस द्वारा रसड़ा से जनपद में प्रवेश हुए। उनका स्वागत सिधाघर घाट, घोड़ा चौक, प्यारेलाल चौराहा नगरा चौक, मालीपुर, चौकिया मोड़, बेल्थरा रोड ,मालदा, बंसी बाजार, नवरतनपुर ,नगर मोड़ सिकंदरपुर, बहेरी, खेजुरी खरसारा, पचखोरा, आसान, सुखपुरा, हनुमानगंज आदि स्थान पर हुआ। बालेश्वर बाबा मंदिर,  हनुमानगढ़ी मंदिर तथा भृगु जी के दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद जिला कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।

पार्टी नेतृत्व के दायित्व को पूरे मनोयोग से निभाउंगा : संजय यादव

 जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष का ऐतिहासिक अभिनंदन हुआ। स्वागत कार्यक्रम के दौरान नव जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह प्रेम और भव्य स्वागत से अभिभूतवश भावुक नजर आए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में जो विश्वास जताकर मुझे जनपद बलिया के जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया है मैं उसको पूरे मनोयोग व लगन के साथ लगकर निभाऊंगा। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहूंगा। साथ ही आगामी लोकसभा के चुनाव में जनपद की तीनों सीटों को आप सभी के सहयोग से जीत कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। प्रत्येक परिस्थिति में भाजपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के कम से कदम मिलाकर चलता रहूंगा।

क्या कहा परिवहन मंत्री सहित अन्य विशिष्ट जनों ने

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस दौरान कहा कि पार्टी का संजय यादव के जिलाध्यक्ष बनने से निश्चित रूप से भाजपा बलिया मजबूत होगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री यादव अपनी जिम्मेदारियां को मेहनत और लगन के साथ निभाएंगे और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने श्री यादव का स्वागत किया और कहा कि पार्टी के सितारे और बुलंद होंगे। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसे सशक्त व्यक्ति के हाथों में जनपद की कमान सौंपी है जिससे कि निश्चित रूप से बलिया सहित अगल-बगल के जनपदों में एक सकारात्मक माहौल उत्पन्न होगा और भाजपा बहुत मजबूत होगी। श्री यादव को पूर्व भी संगठन में कार्य करने का बहुत बड़ा अनुभव प्राप्त है। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि किसी भी पार्टी का जिलाध्यक्ष उसे पार्टी के लिए जनपद का प्रमुख होता है जो पार्टी के लिए कार्य कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को परिवार के मुखिया की तरह पालन पोषण करता है।। मुझे पूरा विश्वास है कि आप भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श स्थापित होंगे। विधायक बांसडीह केतकी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीड़ होता है और उनकी मान सम्मान हम नेताओं का मान सम्मान होता है। इसलिए आपसे आग्रह है कि आप सदैव कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा हेतु खड़े रहेंगे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि पिछली बार लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने जनपद में दो सीट जीती थी लेकिन कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए मैं यह कह सकता हूं कि आपके नेतृत्व भाजपा बलिया जनपद के तीनों सीटों को जीतकर एक अलग प्रतिमान स्थापित करेगी ।

स्वागत समारोह में  इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

 इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र पांंडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, देवेंद्र यादव, विनोद शंकर दुबे, पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान, चेयरमैन अमरजीत सिंह, चेयरमैन संजय जायसवाल, पूर्व प्रमुख ज्ञानेंद्र रात्र गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रामजी सिंह, संजय मिश्रा, संजीव कुमार डम्पू, जिला महामंत्री रंजन राय, आलोक शुक्ला, प्रयाग चौहान, जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, संतोष सिंह ,अशोक यादव, कृष्णा पांडेय, सत्यवीर सिंह, अश्वनी सिंह लिटिल, अर्जुन सिंह चौहान, नीतू पांडेय, संतोष पांडेय, करण मौर्य, जावेद कमर खान, कौशल सिंह, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जयप्रकाश साहू एवं संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking