

शशिकांत ओझा
बलिया : जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण और मार्गदर्शन में एप्ट रिसर्च ग्रुप कम्पनी द्वारा सोमवार को विवि परिसर में कैंपस चयन के लिए विद्यार्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों के 8 छात्र एवं छात्राओं का चयन किया गया।


एप्ट रिसर्च ग्रुप कम्पनी सन 1989 से दक्षिण भारत में चुनाव परिणामों की सटीक भविष्यवाणी करने के लिए जानी जाती है। इसकी सेवाओं का उपयोग द हिंदू, डेक्कन हेराल्ड, फ्रंटलाइन, संडे मेल, सन टीवी, तमिलनाडु सरकार जैसे प्रतिष्ठित संगठन, वर्षों से करते आ रहे हैं। कम्पनी द्वारा बलिया में इसी प्रकार का एक अध्ययन आयोजित करने के लिए 8 छात्र और छात्राओं का चयन किया गया हैं।


जिनके नाम अनुराग पटेल, अमन सिंह, सूरज यादव, मान सिंह, आकाश कुमार पाण्डेय, अन्जली तिवारी, नेहा सिंह व गीता पाण्डेय है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण संकाय डाॅ. अजय कुमार चौबे ने कम्पनी को इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डाॅ. पुष्पा मिश्रा, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. छबिलाल इत्यादि विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने चयनित छात्रों को बधाई दी।