Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विद्युत शार्टसर्किट से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में लगी भीषण आग

-भयावह दुर्घटना

-कुलपति के मुताबिक 20 एकड़ क्षेत्रफल में हुआ वनस्पति संपत्ति नुकसान

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर विद्युत शर्किट से आग लग गई। आग देखते ही देखते भयावह हो गई। फायरब्रिगेड और विश्वविद्यालय परिवार के लोगों के अथक परिश्रम से आग पर काबू तो कर लिया गया। विश्वविद्यालय में जनहानि आदि तो नहीं हुआ पर लगभग 20 एकड़़ में वनस्पति संपत्ति का भयंकर नुकसान हुआ।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन के पास अचानक आग की लपटें उठने लगी। संयोग था कि हवा का रुख पश्चिम दिशा की तरफ से था और आग प्रशासनिक भवन में नहीं जाकर विश्वविद्यालय परिसर में पेड़ पौधों की ओर चली गई। कुलपति, विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र आग बुझाने में जुट गए। कुलपति ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित फायरब्रिगेड को अवगत कराया। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही आग भयानक रूप अख्तियार कर चुकी थी। लगभग 20 से 25 फीट उपर तक आग की लपटें उठ रही थीं। फायरब्रिगेड ने पहुंच मोर्चा संभाला और आग को नियंत्रण में किया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग 20 एकड़ परिसर में आग का तांडव रहा। कहा संयोग रहा कि हवा के रूख ने प्रशासनिक भवन को बचा लिया वर्ना भयावह नुकसान हुआ होता और पूरा विश्वविद्यालय बर्बाद हो गया होता। कहा नुकसान बहुत है पर वह वनस्पति संपत्ति का है। जन माल की हानि नहीं हुई है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking