Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश रहा बीमार राज्य, आज है अग्रणी : जेपी नड्डा

-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी जनसभा

-जनाड़ी यज्ञस्थल स्थान पर बलिया लोकसभा उम्मीदवार नीरज शेखर के लिए मांगा वोट

-कहा प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है

-बलिया को भी इसी विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए हमें आपके समर्थन की आवश्यकता

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुक्रवार को पूरे जोरों पर दिखा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बलिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनाड़ी यज्ञस्थल मैदान में आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी सहभागिता की।

यज्ञ स्थल, जनाडी, बलिया में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने सपा और कांग्रेस की विचारधारा को स्पष्ट करते हुए कहा, “ये पिछड़े, दलितों, आदिवासियों के समर्थक नहीं हैं। ये इनके आरक्षण पर डाका डालकर धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात कर रहे हैं। जबकि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने भारत के संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात नहीं कही है। श्री नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि “समाजवादी सरकार में कल उत्तर प्रदेश एक बीमार राज्य था। आज उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य बनकर आगे खड़ा है। पूर्णमासी को नमन करने का आनंद तब तक नहीं आता जब तक कि अमावस्या की अंधेरी रात न देखी हो।

कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और नीतियों का उल्लेख किया। कहा प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। बलिया को भी इसी विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए हमें आपके समर्थन की आवश्यकता है। श्री नड्डा ने बलिया के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य यहाँ के प्रत्येक नागरिक की जीवन स्थिति को बेहतर बनाना है। उन्होंने बलिया के लिए भाजपा द्वारा की जाने वाली प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं का उल्लेख किया, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, कृषि, और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नीरज शेखर की सराहना करते हुए श्री नड्डा ने कहा, “नीरज शेखर एक समर्पित और कर्मठ नेता हैं, जिन्होंने अपने पिता स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए बलिया के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनका अनुभव और नेतृत्व बलिया को एक नई दिशा देने में सक्षम है। श्री नड्डा ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, और स्वच्छ भारत अभियान के लाभों को गिनाते हुए कहा कि इन योजनाओं से बलिया के नागरिकों को सीधे लाभ हुआ है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए और उनकी जीवन स्थिति में सुधार हो। श्री नड्डा ने बलिया के युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्र में समर्थन देने के लिए भाजपा की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “बलिया के युवा हमारे देश का भविष्य हैं। भाजपा सरकार उनके सशक्तिकरण और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। जनसभा के अंत में, श्री नड्डा ने सभी उपस्थित नागरिकों से भाजपा के प्रत्याशी नीरज शेखर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा आपका एक वोट बलिया के विकास और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। आइए, मिलकर बलिया को एक नई ऊँचाई पर ले जाएं।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी समाज को बांट कर राजनीति करती आ रही है। समाज, भाषा, जाति, क्षेत्र और अगड़े-पिछड़े के नाम पर लड़ाने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब जनता सजग हो चुकी है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को लेकर आगे बढ़ रही है। परिणाम आने पर इनके (सपा) चेहरे बेनकाब होंगे। इस विशाल जनसभा में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय बहादुर दुबे, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री दानिश आजाद, विधायक केतकी सिंह, एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं हजारों स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। जनसभा का माहौल जोश और उत्साह से भरा रहा, और लोगों ने भाजपा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking