Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

हिंदुस्तान ही नहीं दुनिया के लिए आदर्श हैं युवा तुर्क चंद्रशेखर

(जयंती पर सेंड आर्टिस्ट रुपेश सिंह की कृति संग चंद्रशेखर मैराथन समिति के सदस्य)

-विचार गोष्ठी
-95वीं जयंती पर सभी विशिष्ट जनों ने उनके चित्र पर चढ़ाया पुष्प
-सेंड आर्टिस्ट रुपेश सिंह ने बनाई उनकी रोचक चित्र की रोचक प्रदर्शनी
-वक्ताओं ने उनकी स्मृतियों का स्मरण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 95वीं जयंती रविवार को पूरे देश में आयोजित की गई। इसी क्रम में चंद्रशेखर नगर झोपड़ी पर जयंती विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सेंड आर्टिस्ट रुपेश सिंह ने जयंती पर चित्र बनाया। सभी ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि आज हम ऐसे व्यक्तित्व को नमन करने इकट्ठा हुए हैं जिन्हें पूरी दुनिया जानती है। जहां सभी बातें शून्य हो जाती हैं वहां से चंद्रशेखर जी सोचना शुरू करते थे। कहा देश भर में बलिया की पहचान चंद्रशेखर की बलिया के रुप में होता है यह सम्मान की बात है. सरकार सदन में चंद्रशेखर जी की राय पर कार्ययोजना चलाती थी। चंद्रशेखर जी के हनक से बलिया पर आंख उठाने का साहस कोई नहीं कर पाया।

कहा चंद्रशेखर जी ने पूरी दुनिया में कुर्ता धोती को पहचान दिलाई। बलिया के मिट्टी की पहचान चंद्रशेखर जी और मजबूत हुई। संबोधित करते हुए अरविन्द सिंह सेंगर ने उन्हें श्रद्धांजलि करते हुए अपनी बात शुरू की। अस्सी के दशक के बाद जितने प्रधानमंत्री हुए चंद्रशेखर जी से डरते थे। सीधे देश का प्रधानमंत्री बनना बड़ी बात है। चंद्रशेखर जी ने राजीव गांधी के आग्रह को अस्वीकार किया। कहा कि चंद्रशेखर जी जिन दर्जन भर लोगों को ज्यादा मानते थे मैं उनमें शामिल हूं। सेंगर ने अपने साथ के संस्मरणों को बताया। विचार गोष्ठी को पत्रकार शशिकांत ओझा, विकास, आशुतोष तोमर, संजीव कुमार डंपू, राजेश गुप्ता, उपेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। विचार गोष्ठी में..संतोष तिवारी ,संतोष चौबे ,रुस्तम अली मनोज शर्मा ,सुधीर कुमार सिंह ,नवीन सिंह ,राहुल सिंह ,कमलेश सिंह,.अमित गिरी ,.निर्भय सिंह संतोष सिंह किसान, विकास सिंह ,अखिलेश सिंह ,राजेश सिंह आदि लोग मौजूद थे। अध्यक्षता रूदल सिंह और संचालन प्रदीप कुमार यादव ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking