Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जनपदीय विद्यालयी कबड़्डी टीम प्रतियोगिता/ चयन ट्रायल 29 और 30 को

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जनपदीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगता/ चयन ट्रायल (14, 17 एवं 19 वर्षीय बालक तथा बालिका) के आयोजन की तिथि संशोधित की गई है। यह तिथि अब 29 और 30 अगस्त को निर्धारित की गई है। उक्त आशय की जानकारी जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने दी है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह के हवाले से जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक को सूचित किया है कि 29 व 30 अगस्त को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में आयोजन होगा। प्रतिभागिता के लिए समस्त प्रतिभागियों को अपने साथ आवश्यक अभिलेख 29 अगस्त की सुबह 09 बजे तक प्रस्तुत करना अनिवार्य है। 

प्रतियोगिता सहभागिता के जरूरी दस्तावेज

01- मूल 7 प्रतियों में ओरिजनल फोटो लगा हुआ (प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाणित) एलिजिबिलिटी फार्म।
02- नगरपालिका/रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु/खण्ड विकास अधिकारी द्वारा निर्गत ओरिजनल जन्म प्रमाणपत्र पत्र।
03- विगत वर्ष की कक्षा का मूल अंकपत्र।
04- आधार कार्ड

Advertisement
7489697916 for Ad Booking