Advertisement
7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया

भक्तिमय माहौल में पूर्ण हुई शतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा

-बांसडीह में धार्मिक आयोजन
-यज्ञस्थल से निकल शिवरात्रि पोखरे तक पहुंची यात्रा, वहां से जल लेकर आयी यज्ञस्थल

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : नगर पंचायत स्थित बड़ी बाजार पुलिस चौकी के पास स्थित मां जगद्धात्री भावनी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारम्भ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ रविवार को हो शुरू हुआ।

यज्ञाधीश‌ श्रीश्री 1008 बाल संत श्री हरिदास जी महाराज (रामायणी अयोध्या धाम) के नेतृत्व में यज्ञ स्थल से गाजे-बाजे,घोड़े,ऊंट व हजारों नगर के नर-नारियों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा बांसडीह कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिवरात्रि पोखरे पर पहुंची। जहां नगर पंचायत द्वारा टैंकर से गंगाघाट से लाये गये गंगा जल का कलश भरण सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान सहित अन्य द्वारा यज्ञाचार्य पं लाल जी शास्त्री एवं पं अरविन्द शास्त्री आदि विद्वत विद्वानों के वैदिक मंत्रोचार के बीच किया गया। शिवरात्रि पोखरे पर हर्षोल्लास के साथ जलभरण के पश्चात कलश यात्रा करीब 6 किमी की पदयात्रा करते हुए पुनः मां जगद्धात्री भवानी मन्दिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान पुरूष वर्ग जहां जै माता दी आदि के गगन व्याप्त भक्तिमय नारे लगाते हुए चल रहा था। वहीं महिलायें मंगल गान करते हुए शोभायात्रा में चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा द्वारा कलश यात्रा के रास्ते में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रभारी निरीक्षक स्वयं मय हमारियों के साथ कलश यात्रा पूर्ण होने तक शोभायात्रा में मुस्तैदी के साथ शामिल रहे। शोभायात्रा में यजमान सुभाष प्रसाद, हरिकृष्ण वर्मा, मुन्ना वर्मा के अलावे भाजपा मंडल बांसडीह अध्यक्ष प्रतुल ओझा, सन्तोष मिश्रा, शैलेष सिंह, झमन जी, नवीन कुमार आदि सहित हजारों नर-नारी शामिल रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking