Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

ग्राम पंचायत कपुरी में स्थापित हुई माता कालरात्रि जी की भव्य प्रतिमा

मां कालरात्रि देवी की प्रतिमा
माता रानी का भव्य मंदिर
मंदिर निर्माणकर्ता पूर्व सैनिक श्यामनारायण ओझा

-धार्मिक अनुष्ठान

-मां कालरात्रि देवी का प्रथम मंदिर कपुरी में ही श्याम नारायण ओझा ने कराया है निर्मित

-ब्राह्मण समुदाय के ओझा वंश की कुलदेवी हैं आदि माता जगत जननी देवी कालरात्रि जी

-प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के बाद शुक्रवार को हुआ भव्य भंडारा, हजारों ने ग्रहण किया प्रसा

बलिया : आदि शक्ति मां कपिलेश्वरी भवानी के पावनधाम के कारण धार्मिक आस्था का केंद्र ग्राम पंचायत कपुरी अब ब्राह्मण समुदाय के ओझा वंश के लोगों का भी आस्था का केंद्र बन गया है। कारण यहां वंश की कुलदेवी मां कालरात्रि जी की भव्य प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठित हो गई है। माता रानी का भव्य मंदिर भी निर्मित हुआ है। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पूर्ण हुआ। अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद हजारों भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। 

प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी

ग्राम पंचायत कपुरी में पूर्व सैनिक श्याम नारायण ओझा ने माता कालरात्रि जी का भव्य मंदिर निर्मित कराया। जिले में माता रानी का इससे पहले कहीं कोई मंदिर नहीं था। माता रानी कालरात्रि जी ओझावंश की कुलदेवी हैं। मंदिर निर्माण के पश्चात माता रानी की भव्य प्रतिमा राजस्थान से मंगाई गयी। प्रतिमा आने के बाद प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठान वैदिक आचार्य संजय शास्त्री, मुन्ना उपाध्याय, विनय उपाध्याय, मृत्युंजय मिश्र के निर्देशन में संपन्न हुआ। शुक्रवार को प्रतिमा मंदिर में स्थापित हुई और मंदिर सर्व समाज के लिए प्रस्तुत हुआ। शाम चार बजे से दिव्य भंडारा प्रारंभ हुआ जो रात्री तक चला। रात में लोकसंगीत (गवनई) कलाकार मनीष ओझा “व्यास”का संगीत कार्यक्रम भी हुआ।  भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी भी पहुंचे। भंडारा कार्यक्रम में मंदिर का निर्माण कराने वाले पूर्व सैनिक श्याम नारायण ओझा सहित उनके भाई कैप्टन जगत ओझा, संजय ओझा,  संतोष ओझा, शुभ्रांशु  मनोज तिवारी, विकास ओझा, शशि ओझा, विधायक ओझा, बृजेश ओझा, पवन ओझा, कन्हैया जी तिवारी सहित गांव के सैकड़ों पुरुष व महिलाएं लगी रहीं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking