Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया ने जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : बढ़ते ठंढ़ एवं गलन को देखते हुए अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देशन में जरुरतमंद और असहायों में कंबल वितरित किया गया।

सदर तहसील बलिया के तहसीलदार निखिल शुक्ला के कुशल नेतृत्व में रेड क्रास टीम ने रात्रि भ्रमण कर रोडवेज बस स्टैंड, स्टेशन चौक रोड, रेलवे स्टेशन पर असहायों एवं जरुरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान श्री शुक्ला ने कहा कि रेडक्रास का एक ही मकसद है-पीड़ित मानवता की सेवा करना और दूसरों को इसके लिये प्रोत्साहित करना।

कहा कि वास्तव में मानव कल्याण ही सबसे बड़ी सेवा है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हम सभी को सोचना चाहिए। इस अवसर पर जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ पंकज ओझा, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking