Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नगर पंचायत चितबड़ागांव चेयरमैन ने कैंप लगा गरीबों में बांटा कंबल

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर पंचायतचितबड़ागांव के चैयरमैन अमरजीत सिंह ने सोमवार को वार्ड नंबर 12 आजाद नगर में कैम्प लगाकर कंबल वितरण किया। जिसमें नगर पंचायत के सभी सभासदों और सभासद प्रतिनिधि  की मौजूदगी में वार्ड नंबर 12 आजाद नगर के सैकड़ों पात्रों को कंबल वितरित कर सर्दी से राहत देने का प्रयास किया।

कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। सर्दी से गरीब असहाय लोगों को राहत देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह हर वर्ष कंबल वितरित करते हैं। इस वर्ष भी सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा की इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए शासन के मंशा अनुसार नगरपंचायत के द्वारा जगह जगह पर अलाव की व्यवस्था किया गया है साथ ही रैन बसेरे को संचालित किया जा रहा है।साथ कहा कि आने वाले दिनों में नगरपंचायत के सभी वार्डों में कैम्प लगाकर जरूरतमंदों लोगों को कंबल वितरण किया जायेगा इस अवसर पर सभासद अखिलेश सिंह, शिव मंगल सिंह, विनय तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, सुर्य प्रताप सिंह,शौकत शोहराब, ज्ञानप्रकाश सिंह, सभासद प्रतिनिधिमनु राईन,अवधेश गुप्ता, मनोज कन्नौजिया, सतेन्द्र चौरसिया, आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking