Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राज्य

बलिया के कराटे खिलाड़ियों ने राजधानी दिल्ली में दिखाया अपना दम

-जीता रजत व कांस्य पदक

-इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में जिले को तीन पदक

शशिकांत ओझा

बलिया : देश की राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में बलिया के कराटे खिलाड़ियों ने अपना जोहर दिखाते हुए तीन पदक हासिल कर जिले का रौशन किया है।

प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ी सौम्या सिंह ने अपने आयु 10 साल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक, आयुष गुप्ता 10 साल में कास्य पदक तथा अंजली दुबे 12 साल में काँस्य पदक जीता है। कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के मेंटर साऊथ एशियन कराटे के टेक्निकल मेंबर शिहान भरत शर्मा एवं कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के संयुक्त सचिव एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव शिहान जसपाल ने खिलाड़ियों कों मेडल देकर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों की उपलब्धि और जीत पर जिले के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। सभी अपने अपने माध्यम से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के महासचिव एलबी रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 15 देशों से लगभग 2000 खिलाड़ी प्रतिभाग किए हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking