Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कराटे प्रतियोगिता में नौनिहाल कराटे खिलाड़ियों का दिखा जलवा

-जिलास्तरीय प्रतियोगिता
-सुमित झा के निर्देशन में बापू भवन टाउन हाल में हुआ आयोजन

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

शशिकांत ओझा

बलिया : अभी तो परिंदे शुमार करना है, फिर बताएंगे किसका शिकार करना है। तुम्हें गुरूर है ऐ दरिया अपनी बेशक लहरों पर, हमें भी जिद है दरिया को पार करना है। कुछ इसी तरह का संदेश नौनिहाल और युवा कराटे खिलाड़ियों ने बड़े खिलाड़ियों को दिया। मौका था बापू भवन टाउन हाल में आयोजित प्रथम ओपेन वर्ल्ड मार्डन शोतोकान कराटे प्रतियोगिता का, जिसमें हेरिटेज स्कूल ओवरऑल विजेता और विहान विद्यापीठ उपविजेता बना। प्रतियोगिता में युवाओं का जौहर देख उपस्थित सभी लोग दंग रह गए।


बापू भवन टाउन हाल में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में जनपद भर के विद्यालयों ने सहभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। दिन भर टाउन हाल में कराटे की गूंज सुनाई दी‌।

प्रतियोगिता में 16 स्वर्ण पदक के साथ हेरिटेज़ स्कूल ओवर आल विजेता रहा तो 10 स्वर्ण पदक के साथ विहान विद्यापीठ दूसरे स्थान पर रहा। केंद्रीय विद्यालय को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें सात स्वर्ण पदक मिला। इस दौरान आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन भी किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता में जन सेवा समिति के रास्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रसाद जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान एलबी रावत, नकुल रावत, आरिफ हुसैन, अजय वर्मा, अंजलि सिंह, विक्रम एरिना ग्रैंड मास्टर चेस, भारती सिंह विनीता पांडेय आदि मौजूद रहे। आयोजन सचिव सुशील उपाध्याय, सुमित झा सचिव स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बलिया ने सभी का आभार जताया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking