Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व विधायक संजय यादव की मुलाकात

-शिष्टाचार मुलाकात

-सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर हुई लंबी चर्चा

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय यादव और प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात हुई।  इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर लंबी बातचीत भी हुई। पूर्व विधायक में सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के समय विकास की बातें भी उप मुख्यमंत्री संग विस्तार से की।

पूर्व विधायक संजय यादव और प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के साथ मुलाकात और लंबी बातचीत विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर में चर्चा का विषय है। पूर्व विधायक संजय यादव और उपमुख्यमंत्री से मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार तक ही सीमित रही और क्षेत्र के विकास की कुछ बातें बताई भी और कुछ मांग भी किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें आश्वस्त किया कि सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। दोनों नेताओं के बीच मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर वार्ता हुई। लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर, लोकसभा क्षेत्र बलिया, लोकसभा क्षेत्र देवरिया, लोकसभा क्षेत्र घोसी सहित कई क्षेत्रों को लेकर दोनों नेताओं के बीच मंथन हुआ।

सनद रहे भारतीय जनता पार्टी के लिए मिशन 2024 लोकसभा चुनाव काफी अहम है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की कुर्सी पर बैठाने के लिए भाजपा पूरे मनोयोग से जुटी है। प्रदेश में योगी सरकार की नीतियों और देश में मोदी सरकार के विकास के सवाल पर पार्टी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों को जीतना चाहती है। इसके लिए भी बड़े नेता मंथन में जुटे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व विधायक संजय यादव की मुलाकात और वार्ता को लेकर भी क्षेत्र में कई कयास लगाए जा रहे हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking