
-बांसडीह चुनावी जनसभा
-लोकसभा क्षेत्र के बांसडीह इंटर कालेज के मैदान में आयोजित हुई विशाल जनसभा
-उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मांगा उम्मीदवार रवींद्र कुशवाहा का मांगा वोट



शशिकांत ओझा
बलिया : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 71 सलेमपुर के भाजपा उम्मीदवार सांसद रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा बांसडीह इंटर कालेज के मैदान में हुई। केशव मौर्य ने जनसभा से कमल का बटन दबाकर रवींद्र कुशवाहा को लगातार तीसरी बार दिल्ली भेजने की सिफारिश की।


जनसभा को संबोधित करते समय सबसे पहले डिप्टी सीएम ने कहा कि आप लोग पांच घंटे से इंतजार कर रहे हैं इसके लिए हम आप सभी को नमन करते हैं। श्री मौर्य ने कहा 2014 में आप सभी ने साइकिल की चैन उतार दिया। 2017 विधानसभा में टायर ही पंचर उतार दिया। 2019 में बुआ भतीजे मिलकर लड़े तो आप लोगों ने इनका सुपड़ा ही साफ किया। 2024 में अखिलेश यादव ने फिर राहुल गांधी से गठबंधन किया है। इस बार अखिलेश की साइकिल को सीलकर उनके पास भेज देना है।


प्रदेश की 80 सीट भाजपा जीत रही है। कहा रामलला मंदिर मोदी ने बनाया, धारा 370 खत्म हुआ। इस बार पाकिस्तान वाले काश्मीर में भारत का तिरंगा लहराएगा। कहा गरीबों को पांच साल तक राशन की गारंटी है। किसान सम्मान निधि देकर अन्नदाताओं का सम्मान किया। कहा सपा कांग्रेस पाकिस्तान के बल पर सत्ता लेने का घमंड में है। श्री मौर्य ने कहा कि देश का 80 परसेंट वोट हमारा है 20 में भी बटवारा है। जब भाजपा की सरकार बनी तो मोदी ने कहा कि देश के संशाधन पर पहला हक गरीबों का है। सपा बसपा कांग्रेस को आपने आईसीयू में तो भेजा ही है अब उन्हें आक्सीजन नहीं देना है।


सपा सापनाथ, बसपा नागनाथ, कांग्रेस कालिया नाग है। श्री मौर्य ने कहा कि तराजू के एक पलड़े पर सौ राहुल गांधी और एअ पर मोदी को रखा जाए तो राहुल गांधी का पलड़ा हल्का होगा। डिप्टी सीएम ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। अंत में कहा मोदी भरोसा है बाकी धोखा है। चुनावी जनसभा को केंद्र सरकार के मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, उम्मीदवार रवींद्र कुशवाहा, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक केतकी सिह, जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा और संचालन नकुल चौबे ने किया।