Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नरही क्रीड़ांगन में खेल विभूतियों को खेल मंत्री ने किया सम्मानित

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : गौरी भईया फेफना खेल महोत्सव के समापन समारोह में बलिया व गाजीपुर के 51 अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेल मंत्री गिरीश चंद यादव व पूर्व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सम्मानित किया। 

इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी चंद्रकांत राय, अंतरराष्ट्रीय एथलीट सत्येंद्र सिंह व अंतरराष्ट्रीय खोखो खिलाड़ी मृगेन्दु राय को सम्मानित किया गया।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए लल्लन राय, अक्षय कुमार राय को सम्मानित किया गया। ख्यातिलब्ध प्रशिक्षक की भूमिका के लिए डॉ राधेश्याम राय, डॉ अतुल सिन्हा, रमेश राय, जवाहर लाल यादव, अरविंद सिंह, मोहम्मद इरफान, सरदार मोहम्मद अफजल, सच्चिदानंद राय आदि को सम्मानित किया गया।

वहीं राष्ट्रीय खिलाड़ी रामाश्रय राय, निरंजन राय, अजय राय, ऋषितोष राय, शेषनाथ कुशवाहा, रामनारायण राय, अभिषेक राय, जयकिशन राय, प्रियेश राय, तेजस्विनी सिंह, अरविंद कन्नौजिया, सूर्यकांत सिंह, कार्तिक अंचल, तनय सिंह, आदित्य, मनोज पांडे, विवेक राय आदि को खेल मंत्री ने सम्मानित किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking