
बलिया : पुर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के नाम से कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थापित चंद्रशेखर उद्यान में जननायक चंद्रशेखर जी की प्रतिमा स्थापित हो गई है। बहुत दिनों से निर्मित प्रतिमा स्थल को भी उनकी प्रतिमा की प्रतिक्षा थी। जनपदवासियों को अब उम्मीद जगी है कि शीघ्र ही प्रतिमा का भव्य अनावरण होगा और उद्यान उन्हें समर्पित कर दिया जाएगा।


पूर्व प्रधानमंत्री जी के निधन के बाद ही कलेक्ट्रेट के सामने स्थित कंपनी बाग के आधे हिस्से को चंद्रशेखर उद्यान के रुप में विकसित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री जी की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए विशाल और भव्य प्रतिमा के लिए प्रतिमा स्थल निर्मित हुआ। टीडी कालेज चौराहे से कुंवर सिंह चौराहा जाते समय सड़क के दाहिनी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा भी दिखती रहेगी। प्रतिमा निर्माण कराने और स्थापित कराने का कार्य पूर्व प्रधानमंत्री जी के पौत्र विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू के जिम्मे था। रविशंकर सिंह पप्पू ने काफी भव्य प्रतिमा निर्मित कराई थी। प्रतिमा को स्थापित करा अनावरण कराने की महती नहीं जुट पा रही थी। चंद्रशेखर उद्यान में प्रतिमा स्थापित हो जाने के बाद उम्मीद जगी की शीघ्र ही प्रतिमा का अनावरण भी होगा। संभल है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा का अनावरण करेंगे।