Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

गोंगपा और आईपीएस ने सपा उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्ता का किया समर्थन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी से बलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता के समर्थन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) पूरी तरह उतर गया है। रविवार को लक्ष्मण गुप्ता के कैंप कार्यालय पर दोनों दलों इसका एलान किया।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड और इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह संग कार्यकर्ता बैठे। विचार विमर्श के बाद एलान हुआ। गोंगपा जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड व आईपीएस जिलाध्यक्ष सुरेश शाह ने संयुक्त रूप से कहा कि बलिया नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता सर्वसुलभ, मृदुभाषी सरल स्वभाव के साथ ही संघर्षशील प्रत्याशी हैं।

ये हमेशा आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि बलिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में आम जनता समाजवाद के पक्ष में मजबूती से खड़ी होकर अधिकाधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर समाजवाद के पताका को बुलंद करेगी। लक्ष्मण गुप्ता ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि निश्चित ही स्वच्छ सुन्दर बलिया शहर के विकास के साथ-साथ आम जनता की कसौटी पर खरा उतरने में सतत प्रयत्नशील रहूंगा।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking