
-चली तबादला एक्सप्रेस
-एक ही तहसील में आठ वर्षों से जमें थे स्थानांतरित राजस्व लेखपाल
शशिकांत ओझा
बलिया : जनपद की एक ही तहसीलों में आठ वर्षों से जमें राजस्व लेखपालों का स्थानांतरण जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने किया। 173 लेखपालों का तहसील परिवर्तित किया गया।
मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन के मुखातिब रसड़ा तहसील से 42 लेखपाल, बांसडीह तहसील 41 लेखपाल, बेल्थरारोड तहसील से 32 लेखपाल, सिकंदरपुर तहसील से 30 लेखपाल, सदर तहसील से 16 लेखपाल तथा बैरिया तहसील से 12 लेखपालों का स्थानांतरण अन्यत्र तहसील में हुआ है।
तहसील से स्थानांतरित लेखपालों की संख्या
बांसडीह से 40
रसड़ा से 41
बेल्थरा से 33
सदर से 15
बैरिया से 12
सिकंदरपुर से 30