अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान के तीसरे दिन लिए चार नमूने

शशिकांत ओझा

बलिया : नवरात्र व दशहरा के त्योहार को देखते हुए  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान के तीसरे दिन शनिवार को चार प्रतिष्ठानों से संदिग्ध चार नमूने संग्रहित किए।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि जांच टीम शहर के साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों पर भी नजर रख रही है। अभियान के दौरान सभी स्थानों से संदिग्ध प्रतीत होने वाले खाद्य पदार्थो के नमूने लिए जा रहे है।

अभियान के तीसरे दिन मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने खेजुरी, मनियर, बड़सरी सहोडीह में चल रही खाद्य पदार्थ की दुकानों से साबुनदाना, काजू, व दूध के चार नमूने लिए है। सभी नमूनों को संबंधित दुकानदारों के सामने ही सीलबंद करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।