Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्री ट्रायल बैठक

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अशोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समस्त सम्मानित पीठासीन अधिकारीगण की प्री-ट्रायल बैठक, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की आयोजित की गयी।

बैठक में दिनांक 21 मई को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त पीठासीन अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई को अपने न्यायालय में लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करें।

उक्त कार्यक्रम के दौरान हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश नोडल अधिकारी (लोक अदालत), मनीषा विशेष न्यायाधीश, महेश चन्द्र वर्मा अपर जनपद न्यायाधीश, देवेन्द्र नाथ सिंह अपर जनपद न्यायाधीश, राहुल दुबे अपर जनपद न्यायाधीश, हरिश चन्द्र अपर जनपद न्यायाधीश, सुरेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश, शाम्भवी यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सर्वेश कुमार मिश्र सिविल जज, तपस्या त्रिपाठी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कविता कुमारी सिविल जज, विराट मणि त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट, चन्दन सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अनिल कुमार मिश्रा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, नरेन्द्र पाल राणा के द्वारा किया गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking