Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु प्री-ट्रायल बैठक हुई संपन्न

बलिया : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बद्री विशाल पाण्डेय की अध्यक्षता में माननीय के विश्राम कक्ष में दिनांक सात मई को 14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की प्री ट्रायल बैठक हुई। बैठक व्यापक रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से आहूत की गयी। बैठक का  संचालन प्रभारी सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।।।, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया विनोद कुमार द्वारा किया गया।

उक्त बैठक में 14 मई 2022 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण  बद्री विशाल पाण्डेय एवं हुसैन अहमद अंसारी, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं0 -3/नोडल अधिकारी लोक अदालत  द्वारा बैठक में उपस्थित बीमा कम्पनी के पदाधिकारीगण एवं अधिवक्तागण को दिनांक 14 मई 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में मोटर दुर्घटना सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किये जाने तथा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने का सुझाव दिया गया। बैठक में बद्री विशाल पाण्डेय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण , श्हुसैन अहमद अंसारी, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं0 -3/नोडल अधिकारी लोक अदालत बलिया, विनोद कुमार प्रभारी सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।।।, बलिया, देवेन्द्र कुमार सिंह अधिवक्ता, शान्ति प्रकाश श्रीवास्तव अधिवक्ता, कमलेश कुमार राय अधिवक्ता, महेश शरन अधिवक्ता, चन्द्रशेखर ओझा अधिवक्ता, कन्हैया राय अधिवक्ता, राजेश्वर पाण्डेय अधिवक्ता, लाल बहादुर यादव अधिवक्ता, संतोष कुमार तिवारी अधिवक्ता, वेद प्रकश यादव अधिवक्ता, एवं अरविन्द कुमार यादव अधिवक्ता, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking