Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति

चर्चा : सनातन पांडेय या अंबिका चौधरी पर 2024 का दाव लगाएगी सपा!

-लोकसभा चुनाव

-भारतीय जनता पार्टी के दो बार के विजयी सफर को रोकना चाह रही सपा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने ही वाला है। सभी पार्टियां चुनाव को अपने पक्ष में करने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। समाजवादी पार्टी बलिया लोकसभा सीट पर भाजपा के दो बार के लगातार के विजयी सफर को रोकने की रणनीति बना रही है। चर्चा है की समाजवादी पार्टी सनातन पांडेय या अंबिका चौधरी के चेहरे पर ही इस चुनाव का दावा खेलेगी।

समाजवादी पार्टी से 2009 के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर निर्वाचित हुए थे। 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने यह सीट सपा से छीन लिया। भरत सिंह भाजपा के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए। 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। इस बार वीरेंद्र सिंह मस्त निर्वाचित हुए। समाजवादी पार्टी इस चुनाव में अपनी यह पुरानी सीट पुन: अपने पाले में करना चाहती है। समाजवादी पार्टी से दावेदारों की लिस्ट तो बहुत हैं पर चर्चा है कि समाजवादी पार्टी अपने पूर्व के उम्मीदवार पूर्व विधायक सनातन पांडेय या फेफना विधानसभा से कई बार विधायक और  प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रहे अंबिका चौधरी पर दव खेल सकती है। लोकसभा चुनाव में बलिया सीट से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा यह तो अभी सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही बता सकते हैं मगर पब्लिक में सनातन पांडेय और अंबिका चौधरी के नाम की चर्चा बहुत जोरों पर है। सपा किसे उम्मीदवार बनाएगी या देखना आगे शेष है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking