Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के दीपावली संदेश से लोगों को मिला नया संकेत

-मिशन लोकसभा 2024

-लोकसभा क्षेत्र बलिया में सभी सार्वजनिक स्थानों पर दिख रहे राज्यसभा सांसद के होर्डिंग्स

-जनता इस संदेश को मान रही बलिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद नीरज शेखर का दावा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : दीपावली में शुभकामना संदेश देने और आतिशबाजी की परंपरा रही है। लोग इसका निर्वहन भी करते हैं। इस दीपावली में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने भी बलिया लोकसभा क्षेत्र सहित जनपद भर के नागरिकों को दीपावली का संदेश होर्डिंग्स लगाकर दिया। सांसद के शुभकामना संदेश ने बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए मिशन लोस चुनाव 2024 को लेकर एक नया संकेत दे दिया है।

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का दीपावली शुभकामना संदेश होर्डिंग्स पूरे संसदीय क्षेत्र में इस बार लगा। इससे पूर्व सांसद की होर्डिंग्स इतने व्यापक पैमाने पर लगी नहीं थी। मिशन लोकसभा चुनाव 2024 की लहर में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र और भारत के सर्वोच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्य नीरज शेखर की होर्डिंग्स ने जनता के दिल दिमाग में एक संदेश को दौड़ाया।

साथ ही लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवारी का दावा करने वालों के दिल दिमाग में एक चुनावी करंट दौड़ा दिया है। बलिया लोकसभा क्षेत्र में भाजपा किसे उम्मीदवार बनाएगी यह तो पार्टी के उच्च पदाधिकारी ही जानते हैं पर राज्यसभा सांसद के दीपावली संदेश ने एक नया चुनावी संकेत प्रस्तुत किया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking