Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया लोकसभा सीट की अटकलों पर पूर्ण विराम, सपा ही लड़ेगी

-लोकसभा चुनाव 2024

-कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मैदान में आने की थी चर्चा

-सपा कांग्रेस गठबंधन में हुआ कांग्रेस के 17 सीटों का निर्धारण

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : लोकसभा चुनाव में इन दिनों चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बलिया इसमें भी अधिक है। सत्ताधारी भाजपा से उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं तो आम है। समाजवादी पार्टी में भी चर्चा बहुत है। कुछ दिनों पहले अचानक चर्चा उठी की बलिया से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय मैदान में आएंगे। फिर क्या था इंडिया गठबंधन पर सवाल होने लगे पर बुधवार को ही इस अटकल पर पूर्ण विराम लग गया। बलिया सीट समाजवादी पार्टी ही लड़ेगी। कांग्रेस की 17 सीटों में बलिया नहीं है।

लोकसभा संसदीय चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश के 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। शेष 68 सीटों पर अधिकांश समाजवादी पार्टी ही लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सिकरी, बांसगांव, सहारनपुर, इलाहाबाद, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया सीट मिली है।

सीटों की घोषणा के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बलिया लोकसभा सीट अब समाजवादी पार्टी के जिम्मे ही रहेगा। ऐसे में अब समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर अखिलेश यादव की ओर टिकी है कि वह किसे उम्मीदवार घोषित करते हैं। क्या पिछले लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार पूर्व विधायक सनातन पांडेय को ही पार्टी पुनः उम्मीदवार बनाती है या किसी और नेता पर दाव आजमाती है। समाजवादी पार्टी में टिकट का दावा तो बहुत नेताओं ने किया है पर सनातन पांडेय के साथ अंबिका चौधरी (पूर्व मंत्री) के नाम की भी चर्चा है। 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking