अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

यक्ष प्रश्न : किस करवट बैठेगा लोकसभा क्षेत्र बलिया में भाजपा का “टिकट ऊंट”

-लोकसभा चुनाव 2024

-भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट होने वाली है जारी, हो सकता है खुलासा

-वीरेंद्र सिंह मस्त, नीरज शेखर, उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ल दावेदार

शशिकांत ओझा 

बलिया : देश में लोकसभा चुनाव की दुंदुभी बजने ही वाली है। राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट भी गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर उत्तर प्रदेश में 51 उम्मीदवारों को तो निश्चित कर ही दिया है शेष की दिली धड़कन बढ़ी हुई है। इसी श्रेणी में लोकसभा संसदीय क्षेत्र बलिया भी शामिल है। बलिया में भाजपा टिकट कख ऊंट किस करवट बैठेगा जनपद भर में यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी ने जब अपने पहले उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की तो उसमें उत्तर प्रदेश के 51 सीट शामिल थे। बलिया जनपद की लोकसभा सीट सलेमपुर उसमे शामिल हुआ पर बलिया वंचित रह गया। सांसद रविंद्र कुशवाहा उम्मीदवार बनकर  अपनी तैयारी में निश्चिंत जुट गए पर बलिया निश्चिंत नहीं हुआ। बलिया लोकसभा सीट से भाजपा के ही वीरेंद्र सिंह में सांसद हैं परंतु उनकी उम्मीदवारी पार्टी ने अभी तय नहीं की है।  बलिया लोकसभा क्षेत्र में चार लोग मजबूती से टिकट का दावा कर रहे हैं।

जिसमें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अलावा राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप से शामिल हैं। ऐसे में संसदीय क्षेत्र से भाजपा टिकट का ऊंट किस करवट बैठेगा अभी लोकसभा क्षेत्र ही नहीं जनपद भर के लिए यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक भी पूर्ण हो चुकी है, शीघ्र ही दूसरी सूची जारी होने वाली है। आशंका है की दूसरी सूची में बलिया सीट से यह सस्पेंस समाप्त हो जाएगा और पार्टी उम्मीदवार घोषणा कर देगी। पार्टी में मजबूत पकड़ रखने वाले चार लोगों के दावे में  किस उम्मीदवार के पक्ष में पार्टी का निर्णय जाएगा यह बता पाना अभी बहुत ही मुश्किल है।