Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

फगुआ के बाद जनमानस पर अब चढा चैता और चुनाव का  रंग

-लोकसभा चुनाव 2024

-लोकसभा क्षेत्र बलिया में भाजपा और सपा दोनों दलों का टिकट होल्ड

-दोनों दलों से तीन तीन चार चार उम्मीदवारों का है मैदान में आने का दावा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : रंगों का पर्व होली (फगुआ) बीत गया। लोगों के सिर से होली का रंग उतरा पर तुरंत ही चैता और चुनावी रंग चढ गया। इलाकाई जनमानस  भाजपा और सपा के रंग में रंगता दिखने लगा है। हालंकि भाजपा और सपा दोनों दलों ने बलिया संसदीय सीट के टिकट को होल्ड में डाल रखा है। दोनों दलों से तीन तीन चार चार उम्मीदवारों का मैदान में उतरने का दावा है।

सोमवार और मंगलवार को जिले में होली का त्योहार उल्लास और उमंग से मनाया गया। सभी ने खूब रंग गुलाल उड़ाया। होली बीतते ही फगुआ का रंग जैसे ही लोगों के सिर से उतरा चुनावी रंग चढ पूरी तरह चढ गया। लोग होली रात से ही अपने अपने दल को चुनाव जिता सरकार बनाने लगे।

बात बलिया लोकसभा क्षेत्र की करें तो यहां सपा और भाजपा दोनों दलों ने टिकट को होल्ड रखा है। भाजपा से चार तो सपा से भी चार का मजबूत दावा है। देखना है कि दोनों दल किसे अपना उम्मीदवार बनाते हैं। चर्चा में भाजपा से वीरेंद्र सिंह मस्त, नीरज शेखर, उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ल तो सपा से अंबिका चौधरी, सनातन पांडेय, राम इकबाल सिंह और नारद राय हैं। बलिया में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान है इसलिए अभी दोनों राजनीतिक दल निश्चिंत हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking