Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया जनपद को आंशिक टच करने वाली लोकसभा घोसी का तैयार हुआ चुनावी मैदान

-लोकसभा चुनाव 2024

-एनडीए घटक दल सुभासपा के अरविंद राभजर के सामने सपा ने राजीव राय को उतारा

शशिकांत ओझा

बलिया : जंग-ए-आजादी सहित राजनीति के अपनी छाप रखने वाले बलिया जनपद तीन लोकसभा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी तय करता है। बलिया और सलेमपुर में मजबूत तो घोसी लोकसभा में आंशिक टच है। निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद बलिया और सलेमपुर तो अभी खाली है पर घोसी का चुनावी मैदान पूरी तरह तैयार हो गया है। एनडीए के घटक दल सुभासपा के जिम्मे मिली इस सीट पर सुभासपा ने अरविंद राजभर को मैदान में उतारा था तो समाजवादी पार्टी ने भी राजीव राय को मैदान में उतार दिया है।

लोकसभा क्षेत्र 70 घोसी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिम्मे एनडीए (भाजपा) ने दे दिया था। सुभासपा ने अपने दल से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राथर को मैदान में उतार चुनावी जंग का आगाज कर दिया था। विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं को अपने दल के उम्मीदवार का इंतजार था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी घोसी लोकसभा क्षेत्र से राजीव राय को मैदान में उतार दिया है। पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के मैदान में आ जाने से चुनावी मैदान पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। अब उम्मीदवार मतदाताओं के सामने अपनी अपनी बात रखेंगे और मतदाता एक जून को अपनी मर्जी से बटन दबाएंगे। मतदाताओं का निर्णय चार जून को मतगणना के बाद आ जाएगा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking