Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

लोकसभा सलेमपुर भाजपा उम्मीदवारी के क्षेत्र में आया एक बड़ा नाम

-मिशन लोकसभा 2024

-न्यायिक क्षेत्र में जिला जज की कुर्सी संभाल चुके अशोक कुशवाहा की एंट्री

-सांसद रवींद्र कुशवाहा के सामने राजेश सिंह दयाल का था पहले ही बड़ा दावा

-जिला अध्यक्ष संजय यादव के आवास पर पूर्व जिला जज के आगमन की चर्चा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : मिशन लोकसभा की तैयारी में सभी राजनीतिक दलों सहित सभी संभावित उम्मीदवारों की तैयारी भी मनोयोग से जारी है। बागी बलिया के दोनों लोकसभा क्षेत्रों (बलिया और सलेमपुर) में भाजपा के संभावित उम्मीदवारों की चहल पहल अन्यों की अपेक्षा अधिक है। लोकसभा क्षेत्र 71 सलेमपुर में आए एक बड़े नाम ने वर्तमान सांसद सहित संभावित उम्मीदवारों के चेहरे पर पसीना ला दिया है। यह नाम है पूर्व जिला जज अशोक कुशवाहा का। अशोक कुशवाहा की पार्टी में एंट्री और जिलाध्यक्ष के आवास पर आगमन ने राजनीति को और तेज किया है।

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के ही रवींद्र कुशवाहा सांसद हैं। उनके सामने पहले से ही कई लोगों का दावा टिकट के लिए था। इन नामों से सबसे मजबूत नाम भाजपा के राजेश सिंह दयाल का था। दयाल फाउंडेशन के बैनर तले मेगा चिकित्सा शिविर लगा लोगों और पार्टी के दिल में उतर रहे थे पर अशोक कुशवाहा की एंट्री ने परिस्थितियों को बदल दिया है।

अशोक कुशवाहा न्यायिक क्षेत्र में जिला जज की कुर्सी को संभाल चुके हैं। अशोक कुशवाहा ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद बलिया जिलाध्यक्ष संजय यादव के आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की पर इस मुलाकात ने ही चुनावी राजनीति को बड़ा संकेत दे दिया। अब सांसद और सीट के उम्मीदवारों की जंग रोचक और हो गयी है।

दयाल और अशोक दोनों हैं बहुत मजबूत

लोकसभा चुनाव में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से कौन भाजपा उम्मीदवार होगा यह तो समय बताएगा पर पब्लिक में बहुत चर्चा है। माउथ मीडिया का कोई आधार और प्रमाण भले न हो मगर चुनाव में महत्व बहुत होता है। सांसद रवीन्द्र कुशवाहा के सामने जब राजेश सिंह दयाल का दावा आया तो लोगों ने कहा वह अडानी के बिजनेस पार्टनर हैं इसलिए मजबूत हैं।

पर जब अशोक कुशवाहा की एंट्री हुई तो चर्चा है कि अशोक कुशवाहा अमित शाह के करीबी हैं इसलिए मजबूत हैं। अब लोकसभा सलेमपुर में सांसद रवींद्र कुशवाहा, राजेश सिंह दयाल और अशोक कुशवाहा के बीच भाजपा क्या करेगी इसको लेकर लोग “हरि अनंत हरि कथा अनंता, कहहुं सुनहुं बहु विधि बहु संता” चौपाई वाचन कर रहे हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking