Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर होगा ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह

(बलिया का ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ (पुरानी तस्वीर)

-ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का आयोजन
-करनई स्थित भगवान परशुराम के मंदिर परिसर में होगा आयोजन

बलिया : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ बलिया के तत्वाधान में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया 3 मई 2022 को भगवान श्री परशुराम मंदिर करनई सुखपुरा में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन में ब्राह्मण समाज के विशिष्ट जनों को सम्मानित करने का प्रोग्राम रखा गया है।

आयोजन समिति के अनुसार सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक भगवान परशुराम जी का पूजन हवन एवं आरती का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात 10:00 से 12:00 तक ब्राह्मण सम्मान समारोह का आयोजन जाएगा। सम्मान समारोह में जनपद के सभी पदाधिकारी गणों को एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र सहित जनपद के तमाम सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू ने सभी ब्राम्हण बंधु से आयोजन में अधिक सहभाग की गुजारिश की है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking