Advertisement


7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

श्री श्री 1008 माधव ब्रह्म बाबा की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब

-आस्था का धार्मिक आयोजन

-पावन धाम पर आयोजित हुआ दीपोत्सव, जले सवा लाख दीप

-नगर पंचायत चितबड़ागांव के मानव रहित इलाके में अवस्थित है बाबा का धाम

शशिकांत ओझा

बलिया :  आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव के वीरान क्षेत्र  में स्थित ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 माधव ब्रह्म बाबा के जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक आस्था के आयोजन क्रम में रविवार वार को दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। दीपोत्सव में पावन धार्मिक स्थल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्त जुटे और उस वीरान इलाके में स्थापित स्थान पर भव्यतम और दिव्यतम दीपावली सा नजारा दिखा। सवा लाख से अधिक दीप भक्तों और आयोजन समिति ने जलाए। दीपोत्सव और आरती के समय बाबा के अनन्य भक्त गुरु भरत उपाध्याय भी सपरिवार मौजूद रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking

माधव ब्रह्म बाबा के पावन स्थान पर प्रत्येक वर्ष 20 अक्टूबर के दिन दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। पावन स्थल की साफ सफाई और सजावट का कार्य एक दिन पहले ही संपन्न हो गया था। रविवार को सुबह से ही भक्त दीपोत्सव की तैयारी में जुटे थे। पावन स्थान के आगे कतारबद्ध तरीके से दीप रखा गया। भक्तों का आगमन दोपहर से ही शुरु हो गया था। निर्धारित समय पर गुरूजी भरत उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की। फिर देखते ही देखते लाखों दीप जल उठे। दीपावली सा नजारा हो गया। हजारों भक्तों ने मनोयोग से बाबा का जयकारा किया। दीपोत्सव के बाद आरती मंच से माधव ब्रह्म बाबा की पावन आरती का गायन हुआ। और चल रहे अष्जाम कीर्तन हरे राम, हरे कृष्ण की पूर्णाहुति के बाद सोमवार को भव्य हवन और भंडारा होगा।

परिसर में लगा मेला भी

माधव ब्रह्म बाबा के पावन स्थल पर जन्मोत्सव आयोजन पर मेले का भी आयोजन हुआ। छोला, समोसा, चाउमिन, जलेबी, आइसक्रीम आदि की दर्जनों से अधिक दुकानें लगी। महिलाओं के सौंदर्य प्रशाधन सामग्री और खिलौनों की भी दुकानें लगीं। ग्रामीण इलाकों के भक्त श्रद्धालुओं ने मेले का भी खूब आनंद लिया।

Advertisement


7489697916 for Ad Booking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *