Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बैरिया में भव्य महाशिवरात्रि

-धार्मिक आध्यात्मिक आयोजन

-त्रिमूर्ति शिव जयंती का 88वां महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

–प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभु दर्शन भवन में आयोजन 

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बैरिया के प्रभु दर्शन भवन में शुक्रवार को भव्यतापूर्वक महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। त्रिमूर्ति शिव के 88वां महोत्सव पूरी भव्यतापूर्वक आयोजित हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में सीओ मो. उस्समान, नायब तहसीलदार बैरिया राजेश कुमार, भाजपा महिला नेत्री महिमा सिंह व जीजीआइसी जेपी नगर की किरण सिंह व शालिनी पांडेय की मौजूदगी रही।

अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि एसडीएम बैरिया ने महिला दिवस पर महिलाओं को शिवशक्ति, दुर्गा सरस्वती की उपमा देते हुए बताया महिलाओं के बिना सृष्टि का विकास संभव नहीं है। भगवान भोलेनाथ का एक स्वरूप अर्धनारिश्वर भी है। हर पुरुष में नारी तथा हर नारियों में पुरुष के गुण विद्यमान होते हैं।

इसलिए नारी शिव शक्ति स्वरूपा कही गई। शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को बताते हुए कहा कि सतयुग में देवता और दानव दोनों अलग-अलग रहा करते थे। द्वापर में देवता और दानव एक ही परिवार में होने लगे। तथा कलयुग में मनुष्य के शरीर में ही देवता और दानव दोनों मौजूद हैं । इस तरह आज के बदलते परिवेश में मनुष्य को सुख, शांति, समृद्धि के लिए अध्यात्म से जुड़ने को बताया और प्रभु राम की कहानी बताते हुए कहा कि अध्यात्म से जुड़कर ही मनुष्य  किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। तथा सपरिवार सुखमय जीवन जी सकता है।

उप संचालिका समता दीदी ने देश की आजादी में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान बताया उन्होंने कहा आजादी की लड़ाई में झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई ने लड़ते हुए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए । इस तरह अनेकों महिलाओं ने देश की आजादी में अपने आप को शहीद कर दिया । और आज वर्तमान परिवेश में पूरे विश्व में ब्रह्माकुमारी संस्थान  महिलाओं द्वारा ही संचालित होता है । आज भी संस्था की प्रमुख  राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी हैं। उन्होंने देश के विकास में महिलाओं के योगदान को बड़े ही विस्तार पूर्वक बताया। बैरिया शाखा की प्रमुख संचालिका राजयोगिनी बीके पुष्पा दीदी ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को विस्तार पूर्वक बताया कहा कि मनुष्य परमपिता परमात्मा शिव पर भांग, धतूरे का फल, फुल, बेर आदि चढ़ाकर पूजा करते हैं। शिव के उपर चढ़ाएं प्रसाद को ग्रहण नहीं करते क्योंकि इसका आध्यात्मिक रहस्य नहीं जानते।

शिवरात्रि माना कलयुग रुपी रात्रि में मनुष्य अपने काम ,क्रोध ,मोह ,लोभ, अहंकार, आदि अवगुणों का परमपिता परमात्मा शिव को अर्पण कर अपने आप को अध्यात्म से जोड़कर राजयोग के माध्यम से घरों में सुख शांति समृद्धि को प्राप्त करते हुए इस जीवन को धन्य बनावे। अज्ञानता बस पापाचार, दुराचार करता रहता है। राजयोगिनी बीके पुष्पा दीदी, राजयोगिनी बीके समता दीदी ने अतिथियों को  अंगवस्त्र तथा ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजयोगी बीके अजय भाई ने किया। इस दौरान बीके रामाधार भाई, वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत ओझा, सुधीर सिंह, अनिल सिंह, अर्जून कुमार, शशि सिंह सहित सैकड़ों बीके भाई, बहने मौजूद रहीं।

इनपुट- अनिल सिंह पत्रकार, बैरिया

Advertisement
7489697916 for Ad Booking