Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

पत्नी को बचाने के प्रयास में झुलसा पति, बचा भी नहीं पाया

बलिया : घर की सफाई करते समय विद्युत करंट की जद में आयी पत्नी को बचाने के प्रयास में पति खुद ही झुलस गया। दुर्भाग्य रहा की वह अपनी पत्नी को बचा भी नहीं पाया। पत्नी की मौत हो गयी। मामला रविवार की सुबह सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के संदवापुर गांव में घटित हुआ।

सन्दवापुर गांव निवासी देवेंद्र यादव की पत्नी मालती देवी (55) रविवार की सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह पंखे का प्लग निकालते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। यह देख उनके पति देवेंद्र यादव (60) उन्हें बचाने के लिए गए तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां मालती देवी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही देवेंद्र यादव का इलाज चल रहा है। इस घटना की खबर जैसे ही घर व गांव के लोगों को लगी, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking