Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के लिए जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान

-महिला पुलिस का अभियान

-समस्त थानों की एन्टीरोमियो टीम द्वारा की गई विशेष चेकिंग

-महिला सशक्तिकरण के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

शशिकांत ओझा

बलिया : शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं और बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के सम्बंध में जागरुक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से ‘‘मिशन शक्ति” अभियान के तहत सशक्तिकरण जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों व महिला बीट आऱक्षी व प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, मंदिरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं, बलिकाओं से संवाद स्थापित किया गया।

महिलाओं की सुरक्षा हेतु उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। वर्तमान समय मे हो रहे विभिन्न तरीकों के साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गयी। यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking