Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व विधायक संजय यादव के साथ सैकडों ने सुना पीएम के मन की बात

शशिकांत ओझा

बलिया : प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के 100वें एपिसोड को पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं व सभ्रांत नागरिको ने सुना। 

इस दौरान पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें विकास कार्यों को गति देने के लिए रणनीति हमेशा तैयार होती रहती है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हर बार वोट भी निरंतर आवश्यक होता है। कहा जब चुनाव आता है तो विपक्षी पार्टी दंगों की बात करने लगता है लेकिन ये भाजपा की योगी सरकार है इसमें तो दंगे के बारे सोचना भी गलत होगा। जनता हमारी उपलब्धियों से खुश है और भाजपा को ही वोट कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना चाह चाह रही है। इस दौरान अरविंद राय, डॉ आशुतोष गुप्ता, विजय जायसवाल, अनूप जायसवाल, मनोज जायसवाल, संतोष गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि पूर्व विधायक के साथ शामिल हुए।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking