Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

पचरुखा देवी मंदिर से चोरों ने उड़ाई नगर पंचायत कर्मी की बाइक

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

ऋतुराज तिवारी बिन्दू

रेवती बलिया :  स्थानीय थाना क्षेत्र के गाय घाट स्थित मां पचरुखा देवी मंदिर मंगलवार के दिन पूजा करने आए नगर पंचायत रेवती के कर्मी की बाइक चोरों ने गायब कर दिया। पीड़ित द्वारा बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत रेवती निवासी तथा नगर पंचायत के कर्मी शेषनाथ साहनी अपने पुत्र कुंदन साहनी के साथ बाइक द्वारा गायघाट स्थित प्रख्यात मां पचरुखा देवी मंदिर पर पूजा करने के लिए गए थे। मंदिर परिसर के बाहर में अपने काले रंग की सुपर स्प्लेंडर बाइक खड़ी करके मंदिर में पूजा करने के लिए चले गए। जब पिता- पुत्र पूजा करने के पश्चात वापस लौटे तो बाइक को गायब देखकर भौचक्के रह गये। पिता-पुत्र द्वारा बाइक के विषय में अगल-बगल पूछताछ किया गया तथा बाइक खोजने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शेषनाथ साहनी ने बताया कि घटनास्थल से ही मेरे द्वारा कई बार डायल 112 पर कॉल किया गया लेकिन नेटवर्क प्रॉब्लम की वजह से कॉल नहीं हो पाया। इसके बाद थाने पहुंचकर पीड़ित द्वारा बाइक गायब होने की लिखित तहरीर रेवती थाने में दी गई। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। नगर रेवती सहित थाना क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों से लोगों में भय व्याप्त है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking