Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

1857 के प्रथम सेनानी मंगल पांडेय की शहादत दिवस पर जिलाधिकारी ने किया याद

-याद किए गए सेनानी

-कदम चौराहा पार्क पर प्रतिमा का किया माल्यार्पण और फहराया तिरंगा

शशिकांत ओझा

बलिया :  1857 की क्रांति के प्रथम सेनानी मंगल पांडेय की पुण्यतिथि 08 अप्रैल को जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कदम चौराहे पर तिरंगा फहराया और भारत के प्रथम स्वतंत्रा सेनानी मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि आज उन्हें मंगल पांडेय की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह केवल पुस्तकों में ही उनके बारे में पढ़ा करते थे। आज उनके जनपद में जिलाधिकारी के रूप में आने पर उन्हें गौरव महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए हर्ष का विषय है कि चित्तू पांडेय बलिया की धरती में जन्मे। हमें उनके आदर्शों से शिक्षा लेनी चाहिए और अपने राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धा होगी। इस अवसर पर स्मारक समिति के अध्यक्ष, ईओ नगरपालिका, स्कूलों के विद्यार्थी और नागरिकगण उपस्थित थे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking