Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बैरिया (द्वाबा) में बाढ़ राहत के नाम पर मची लूट को बंद कराइए मंत्री जी

-बोले भाजपा नेता मनोज सिंह

-कहा एक हजार करोड़ हो गया खर्च, फिर भी लोगों को नहीं मिली कुछ भी राहत

-रामगढ़, अठगांवा, दया छपरा मझौंवा आदि स्थानों पर चल रहा खेल कार्य

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव बलिया में हैं। गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर चल रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। इसी तौर उन्हीं के द्वारा भाजपा में शामिल कराए गए बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता मनोज सिंह ने गुहार लगाई है कि मंत्री जी बैरिया (द्वाबा) में चल रहे कटानरोधी कार्यों में लूट के आलम और बाढ़ के खेल को बंद कराइए। 

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और भाजपा में अपनी पारी शुरू करने वाले मनोज सिंह के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव से संबंध काफी करीबी है। द्वाबा की समस्या से वाकिफ मनोज सिंह ने कहा कि बैरिया में कटानरोधी कार्यों और बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए एक हजार करोड़ रुपए लगभग खर्च किए गए हैं। परंतु लोगों को राहत अभी भी नहीं मिली है। बाढ़ से बचाने वाले पैसे से लोगों की आलमारी अवश्य भरी है। मनोज सिंह ने मंत्री स्वतंत्रदेव से द्वाबा के लोगों के कल्याण के लिए बाढ़ के नाम पर चल रहे लूट के खेल बंद करने की गुहार लगाई है। मनोज सिंह ने मंत्री जी से लूट बंद करने की गुहार तब लगाई है जब उन्होंने रामगढ़ में कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking