
-अभिनंदन समारोह
-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कराया था पार्टी में शामिल
-जिलाध्यक्ष जेपी साहू करेंगे जिले में आगमन.के बाद जिला कार्यालय पर स्वागत
-बैरिया विधानसभा के वरिष्ठ नेता ने बिरादरी अपमान के सवाल पर छोड़ी थी सपा



बलिया : जिले की बैरिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता रहे मनोज सिंह ने क्षत्रिय समाज के अपमान का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी को त्याग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। लखनऊ में सभी से स्नेह आशीर्वाद लेने के बाद मनोज सिंह गृह जनपद बलिया पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई बुधवार को पार्टी कार्यालय पर उनका स्वागत अभिनंदन करेगी।
मनोज सिंह ने सपा त्यागने के पश्चात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। योगी जी का आशीर्वाद लेने के बाद मनोज सिंह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के बाद मनोज सिंह ने लखनऊ में सभी वरिष्ठ नेताओं से मिल आशीर्वाद लिया और फिर बलिया आए। बलिया आगमन के बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, जिलाध्यक्ष जेपी साहू सहित सभी वरिष्ठ नेताओं से मिले। बुधवार को इसी क्रम में जिला कार्यालय पर जिला इकाई ने उनका अभिनंदन करने का निर्णय लिया है। भाजपा जिला कार्यालय पर 12 बजे मनोज सिंह पहुंचेंगे और जिला इकाई अध्यक्ष जेपी साहू की अध्यक्षता में स्वागत अभिनंदन करेगी।

